फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Video of waving gun goes viral, case

असलहा लहराने का वीडियो वायरल

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Video of waving gun goes viral, case
असलहा लहराने का वीडियो वायरल, केेस
विज्ञापन

संदना इलाके में विवाद के बाद हुई घटना, दोनों पक्षों ने किया सुलह
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंदलामऊ (सीतापुर)। थाना संदना इलाके में सूकर के घर में जाने से उपजे विवाद के बाद एक पक्ष ने घर की छत पर चढ़कर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। असलहा लहराने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

संदना निवासी एक व्यक्ति का इलाके के जमालपुर निवासी नीरज के बीच सूकर चराने को लेकर विवाद हो गया। बताते हैं कि नीरज का सूकर उस व्यक्ति के घर घुस गया था। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देेखते मामला तूल पकड़ गया। आरोप है कि इसके बाद एक व्यक्ति ने अपने घर की छत पर चढ़ गया और नाजायज असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। असलहे में कारतूस भरने लगा। यह देख लोग मौके से खिसक गए। वहां पर मौजूद किसी व्यक्ति ने असलहा लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। एसओ संदना फतेह सिंह ने बताया कि वायरल हो रहे वीडियो में असलहा लहराते दिख रहा व्यक्ति जयप्रकाश है। उस पर केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि जिससे नीरज का विवाद हुआ था। उस मामले में दोनों पक्षों ने सुलह कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed