{"_id":"6963c80803d3d0a7f90a21a9","slug":"video-of-missing-youth-goes-viral-police-busy-in-tracing-mobile-sitapur-news-c-102-1-slko1055-148049-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: लापता युवक का वीडियाे वायरल, मोबाइल ट्रेस करने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: लापता युवक का वीडियाे वायरल, मोबाइल ट्रेस करने में जुटी पुलिस
Sun, 11 Jan 2026 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 11 Jan 2026 09:25 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। चार दिन से लापता युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस व सर्विलांस टीम उसकी तलाश में जुट गई है। सदरपुर के रंडा लच्छीपुर निवासी लवकुश यादव (27) बीती सात जनवरी की शाम करीब दो बजे खेत देखने गए थे। उसके बाद वह लापता हो गए। देर रात तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आठ जनवरी को लवकुश के पिता प्रेमचंद ने सदरपुर थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लापता युवक के मोबाइल को सर्विलांस सेल की मदद से ट्रेस किया जा रहा है।
बीते शनिवार को लवकुश के मोबाइल नंबर से उनके भतीजे के वाट्सएप पर एक वीडियो आया। प्रसारित वीडियो में लवकुश कह रहा है कि वह किसी घने जंगल में फंसा है। उसका खून निकाल लिया गया है, तीन लोगों को मार दिया गया है वह चार दिन से भूखा जान बचाने के लिए जंगल में भटक रहा है। उसने बचाने की गुहार लगाई। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती।
अपह्रत के पिता प्रेमचंद ने डीएम व एसपी से मिलकर पर मदद मांगी है। उच्चाधिकारियों की सख्ती के बाद शनिवार शाम पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर दिया। अब उसकी तलाश के लिए सर्विलांस को भी लगाया गया है।