{"_id":"67716a10513011dcbb049ba7","slug":"video-of-firing-goes-viral-on-social-media-sitapur-news-c-102-1-slko1055-124465-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सोशल मीडिया पर फायरिंग का वीडियो वायरल
Sun, 29 Dec 2024 08:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 29 Dec 2024 08:56 PM IST
विज्ञापन
रामकोट (सीतापुर)। गल्ला मंडी गेट के पास फायरिंग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ। पुलिस के मुताबिक वीडियो 25 दिसंबर की रात का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नवीन गल्ला मंडी के पास किसी ने कार के अंदर बैठकर एक वीडियो बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक हाथ में तमंचा लेकर आया और एक गली की ओर निशाना साधते हुए फायर कर दिया। वीडियो में फायरिंग के बाद दो लोग भागते हुए दिख रहे हैं। अफरातफरी का माहौल दिखा।
इसी रोड पर एक भाजपा नेता का आवास भी है। सीओ सिटी अमन सिंह के मुताबिक वीडियो 25 दिसंबर रात की है। उस दिन मारपीट की सूचना मिली थी लेकिन किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी। अब यह वीडियो सामने आया है। वीडियो और जांच के आधार पर पता चला है कि दो गुटों में विवाद के बाद फायरिंग हुई थी। पहचान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।