{"_id":"587914d14f1c1bc156ba9d8b","slug":"very-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन व ठिठुरन का सितम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन व ठिठुरन का सितम जारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
ठंड से ठिठुरते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलन व ठिठुरन का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। शीतलहर ने धूप का असर महसूस नहीं होने दिया। सर्दी के सितम से राहत पाने को दिन में भी लोग अलाव जलाकर गर्मी लेते रहे। न्यूनतम पारा दो डिग्री पर टिका रहा।
सुबह करीब नौ बजे सूर्य की तपिश से पर चार डिग्री तक पहुंचा, इससे भी लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आई। हालांकि इस दौरान धूप धीरे-धीरे अपना असर दिखाती नजर आई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद तीन बजे के वक्त पारा 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
इस दौरान लोगों को ठिठुरन से थोड़ी निजात मिली, लेकिन उसके बाद पारा फिर से लुढ़कने लगा। शाम छह बजे पारा फिर 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान मौसम में नमी 43 प्रतिशत रही। जबकि हवा 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन
अंधेरा घिरते ही ठंड के प्रकोप में इजाफा देख लोग घरों में दुबक गए। कुल मिलाकर धूप निकलने के बाद भी लोग ठिठुरते हुए नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को आर्द्रता 73 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
17 तक स्कूलों में अवकाश
ठंड के तेवर को देखते हुए डीएम अमृत त्रिपाठी ने कक्षा एक से 12 तक के बच्चों का 17 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि बोर्ड परीक्षाएं करीब होने से हाईस्कूल और इंटर की क्लॉसेज चलाने की छूट दी गई है।