{"_id":"69bd8c07eb8b79dabe0f9bda","slug":"vermicelli-sold-well-clothing-market-buzzing-sitapur-news-c-102-1-slko1037-152350-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खूब बिकी सेवईं, कपड़ों का बाजार गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खूब बिकी सेवईं, कपड़ों का बाजार गुलजार
Fri, 20 Mar 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। चांद का दीदार होते ही हर तरफ खुशियां छा गईं। लोग एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते नजर आए। बाजार में भी शुक्रवार को ईद की रौनक दिखी। लोग लोग देर रात तक सेवईं और कपड़े खरीदते नजर आए। शहर के लालबाग चौराहा, ग्रीकगंज, कजियारा चौराहा स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकानें गुलजार रहीं। बाजार में कपड़ों के साथ-साथ सेवइयां, शकर और ड्राई फ्रूट के उत्पाद भी खूब बिके। विशेष रूप से इफ्तार के बाद बाजार में अधिक भीड़ दिखी।
ईद की नमाज को लेकर पुलिस ने खींचा खाका
जिला प्रशासन व पुलिस ने ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा का प्लान तैयार किया है। शहर की ईदगाह पर सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके चलते चुंगी चौराहे से मुंशीगंज जाने वाला मार्ग बैरीकेडिंग लगाकर बंद किया जाएगा। नमाज के बाद यह मार्ग खोला जाएगा। इसके साथ ही शहर की मरकज मस्जिद, जामा मस्जिद, बंगले वाली मस्जिद व अन्य प्रमुख मस्जिदों पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। वहीं, जहांगीराबाद ईदगाह में ईद की नमाज शनिवार को सुबह 8:30 मिनट पर इमाम हाफिज मौलाना तजकीर आलम कासमी पढ़ाएंगे। इंतिजामियां कमेटी ने अपील की है कि सभी अकीदतमंद वजू करके निर्धारित समय से पहले ही ईदगाह पहुंचें।