{"_id":"61954d116f6c5046355fc0cb","slug":"vehicles-parked-in-no-parking-jammed-sitapur-news-lko6049178112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो-पार्किंग में खड़े वाहन, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो-पार्किंग में खड़े वाहन, लग रहा जाम
विज्ञापन
सीतापुर में आंख अस्पताल मार्ग पर नो पार्किंग में खड़े लोगों के वाहन। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर के प्रमुख मार्गों पर रोजाना जाम से लोग परेशान हैं। नो-पार्किंग में खड़े वाहन इसकी एक बड़ी वजह है। ये वाहन सुबह से देर शाम तक खड़े रहते हैं। इसकी वजह से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी अधिक समय लग रहा है।
शहर में नो पार्किंग के जगह-जगह पर बोर्ड लगे हुए हैं। पुलिस विभाग द्वारा लोगों को नो-पार्किंग में अपना वाहन न खड़ा करने की सीख दी जा रही है, लेकिन शहर में लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। इसमें सबसे अधिक रोड़ा शहर के शॉपिग मॉल व बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान बने हुए हैं। इनके पास अपनी कोई पार्किंग नहीं है।
इससे जब लोग यहां पर आते हैं तो वह मजबूरन अपना वाहन सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं। इसकी वजह से शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ऐसे ही हालात शहर के आंख अस्पताल, जिला अस्पताल चौराहा, लालबाग, ग्रीकगंज आदि प्रमुख सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
इससे शहरवासियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। ये हाल तब है, जब यातायात माह चल रहा है। जाम से शहर को निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट रही है।
आंख अस्पताल रोड
शहर के आंख अस्पताल रोड पर एसबीआई बैंक के पास एक शॉपिग मॉल है। इस मॉल के बाहर नो-पार्किंग का बोर्ड लगा है। लेकिन मॉल आने वाले लोग यहीं पर वाहन खड़ा करते हैं। इससे यहां पर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। शाम के समय जब मॉल में भीड़ अधिक बढ़ जाती है तो उस समय सड़क से निकलना दुश्वार हो जाता है।
लालबाग चौराहा
लालबाग चौराहे से कुछ ही दूरी पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ है। यहां पर एक कपड़े के शोरूम में आने वाले लोग अपना वाहन खड़ा करते है। इससे इस चौराहे पर हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। अगर कोई पैदल निकलना चाहे तो वह इस वाहनों के फेर में फंस जाता है। इससे चौराहों से निकलना बहुत ही मुश्किल काम होता है।
जिला अस्पताल मार्ग
जिला महिला अस्पताल के सामने भी जाम के हालात रोजाना बन जाते हैं। अस्पताल के सामने नो पार्किंग का बोर्ड लगा है। लेकिन यहां पर अधिकतर लोग इस बोर्ड के पास ही अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इससे जिला व महिला अस्पताल जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। यह हालात एक दो दिन नहीं बल्कि अधिकतर दिनों में बने रहते हैं।