फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vehicles jammed even after Fastag facility

फास्टैग की सुविधा के बाद भी जाम, रेंग रहे वाहन

Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vehicles jammed even after Fastag facility
सीतापुर। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर खैराबाद टोल प्लाजा पर रविवार को दिन में कई बार लोग जाम से जूझने को मजबूर हुए। फास्टैग सिस्टम लागू होने के बाद भी टोल पर जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है। फास्टैग सिग्नल कमजोर होने से ट्रैकिंग में हो रही देरी व सहालग के चलते चौपहिया वाहनों का लोड बढ़ने से यह समस्या हुई। कुछ देर में ही लगभग चार सौ मीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग जाती। फिर वाहनों का काफिला रेंगकर आगे बढ़ता। टोल बैरियर से दो सौ मीटर करीब पहुंचने के बाद भी एक वाहन को निकलने में 15 से 20 मिनट लग रहे है।
विज्ञापन

सहालग को लेकर हाईवे पर आम दिनों की अपेक्षा इस समय ट्रैफिक लोड बढ़ा है। जिससे आए दिन खैराबाद टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति रहती है। रविवार को दिनभर वाहन सवार जाम से जूझते रहे। फास्टैग लाइन पर सिग्नल कमजोर होने से ट्रैकिंग में हो रही देरी के अलावा कर्मचारियों की लापरवाही जाम की वजह बनी। यहां अप-डाउन मिलाकर कुल 12 लेन हैं। फास्टैग के अलावा दो लेन कैश वाली भी संचालित हैं। जाम लगने पर कर्मचारी जल्दी वाहनों को निकालने के लिए बिना फास्ट टैग वाले वाहन फास्टैग वाली लेन में यह कहकर भेज देते हैं कि इस लेन में भी पर्ची कट जाएगी।
विज्ञापन

जबकि टीसी वहां डबल शुल्क मांगता है, जिससे विवाद खड़ा हो जाता है। नतीजतन, जाम लग जाता है। इसके अलावा वाहनों की लंबी लाइन देख जल्दी निकलने की होड़ में चालकों के आड़े-तिरछे वाहन लगा देना भी जाम की वजह बन जाता है। टोल प्रबंधन के पास इन सभी समस्याओं के निदान का कोई विकल्प नजर नहीं आया। प्रत्येक लेन में वाहन सीधी लाइन बनाकर चलें इसके लिए भी कर्मचारी कोई कवायद करते दिखाई नहीं दिए। लिहाजा, दिन में कई बार जाम लगा। शाम को जाम की समस्या और विकराल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा मैनेजर अंकेश श्रीवास्तव ने बताया कि वाहन चालकों की मनमानी से जाम लगता है। बिना फास्टैग वाले वाहन फास्टैग वाली लेन में ले जाकर फिर नियमानुसार दोगुना शुल्क देने से लोग मना करते हैं। इसी बहस के दौरान जाम लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed