{"_id":"62d6f56823b4ac03a61902ce","slug":"van-overturns-in-ravine-two-killed-sitapur-news-lko640234447","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्ड में पलटी वैन, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्ड में पलटी वैन, दो की मौत
विज्ञापन
तंबौर में लहरपुर मार्ग पर चौका नदी पर असंतुलित होकर खंती में पलटी मारूती वैन। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
तंबौर (सीतापुर)। एक वैन पर अचानक पेड़ की डाल गिरने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो सवारियों की मौत हो गई। छह सवारियां गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंगलवार सुबह करीब नौ बजे तंबौर कस्बे से एक वैन सवारी भरकर सकरन जा रही थी। सकरन थाना इलाके में लहरपुर मार्ग पर पड़ने वाले चौका नदी के पुल के पास ढलान पर अचानक एक पेड़ की डाल वैन पर गिर गई। इसके बाद वैन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वैन में पूरन सरांय निवासी ब्रजकिशोर (40), बंड़रिया निवासी अंगने (70), सिकरोहर निवासी राजेश (33), मुकेश (25), आचारजन पुरवा निवासी कृष्ण बिहारी (60), आशुतोष (25), प्रियंका (28) सवार थे। वैन को हरगांव के पंडितपुरवा निवासी बरकत अली (38) चला रहा था।
आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे लोगों ने दौड़कर उन्हें निकाला। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तंबौर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने मुकेश को छोड़कर अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान कृष्ण बिहारी ने भी दम तोड़ दिया। इसी के साथ तीन घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। एसओ सकरन मनीष सिंह ने बताया कि घटना सकरन क्षेत्र में हुई थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।