फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Van caught fire, driver saved his life by jumping

वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Van caught fire, driver saved his life by jumping
तंबौर के डालेसिंहपुरवा में जलकर खाक हुई वैन। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
तंबौर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार को जा रही एक वैन में आग लग गई। हादसा देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वैन से कूदकर जान बचाई। वैन में लगी आग को देखकर लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन जल चुकी थी।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के मंगलपुरवा निवासी सुनील कुमार वर्मा का चालक खेलावन मंलगवार को तंबौर सामान लेने आया था। सामान लेने के बाद वह तंबौर से मंगलपुरवा अपने गांव जा रहा था। इस बीच तंबौर-लहरपुर मार्ग पर डालेसिंहपुरवा के पास अचानक उसकी गाड़ी में आग लग गई। आग लगी देख चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। गाड़ी रोककर वह बाहर निकला और जान बचाई। उसके वैन से उतरते ही वाहन जलने लगा।
विज्ञापन

घटना को देखकर आसपास बैठे लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन पूरी तरह से जल चुकी थी। शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ है। बताया जाता है कि आग लगने से करीब डेढ़ से दो लाख का नुकसान हुआ है। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed