फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vaccines reached the centers late, people returned

केंद्रों पर देर से पहुंची वैक्सीन, लौटे लोग

Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vaccines reached the centers late, people returned
सीतापुर। कोरोना टीकाकरण अभियान को जिले में रफ्तार नहीं मिल पा रही है। शनिवार को कई केंद्रों पर देर से वैक्सीन पहुंची। इससे कई लोग बिना टीका लगवाए ही निकले गए। बाद में वैक्सीन आने पर 11 बजे के बाद टीकाकरण शुरू हो सका।
विज्ञापन

एक जुलाई से पूरे जिले में टीकाकरण अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। लेकिन जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। शनिवार को शहर के इस्माइलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं पहुंची। वहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग सुबह से ही इंतजार कर रहे थे। करीब 11 बज गए जब वैक्सीन नहीं आई तो लोग वापस चले गए।
विज्ञापन

उसके बाद 11:30 बजे वैक्सीन पहुंची तब तक तमाम लोग वापस लौट चुके थे। दो बजे तक यहां पर टीकाकरण चलता रहा। आरएमपी कॉलेज में बने टीकाकरण केंद्र का भी रहा। यहां पर भी 10.30 बजे तक वैक्सीन नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने औचक निरीक्षण किया तो यहां पर स्टॉफ ने बताया जिला स्टोर से एक कर्मचारी वैक्सीन लेने गया हुआ है। यहां पर भी देरी से टीकाकरण शुरू हो सका। इसी प्रकार रामकोट पीएचसी पर भी देरी से टीकाकरण शुरू हुआ। यही हाल जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का भी रहा।
कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमण के कई दिनों से शून्य मामले आने के बाद शनिवार को फिर से एक केस सामने आया है। मौतों की संख्या में भी एक का इजाफा हुआ है। जिले में शनिवार को कोरोना का एक केस सामने आया है।
इस मरीज को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में एक्टिव केस अब महज 15 बचे है। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। इस मरीज की पोर्टल पर जानकारी अपलोड होने के बाद महकमा इसकी जानकारी जुटा रहा है। जिले में अब मरने वालों की संख्या 182 पहुंच गई है।

जिले में लखनऊ से जिस मात्रा में वैक्सीन मिलती है, उसको उसी दिन लगवा दिया जाता है। रोजाना वैक्सीन लेने वाहन लखनऊ जाता है। सुबह स्टोर से वैक्सीन लाने में कुछ विलंब हो सकता है। लेकिन किसी भी केंद्र पर वैक्सीनेशन ठप नहीं है। सभी जगहों पर बराबर टीके लगवाए जा रहे है।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed