{"_id":"61cf497a04efdc30ce00fdaf","slug":"vaccination-can-also-be-done-through-onspot-booking-sitapur-news-lko611404642","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनस्पॉट बुकिंग के जरिए भी करा सकेंगे टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनस्पॉट बुकिंग के जरिए भी करा सकेंगे टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद तीन जनवरी से जिले में किशोरों का कोविड टीकाकरण शुरू होगा। इस टीकाकरण में बुकिंग की शुरुआत पहली जनवरी से होगी। वहीं किशोर बिना बुकिंग कराए भी केंद्र पर पहुंचकर टीका लगवा सकेंगे।
25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किशोरों का टीकाकरण कराने का एलान किया था। इसके बाद जिले का स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया। पहली जनवरी 2022 से टीकाकरण कराने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो रही है। किशोर विभाग के एप पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा बिना बुकिंग भी टीका लगवाने की सुविधा दी जाएगी।
किशोर अपने निकटवर्ती किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक टीकाकरण करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना आधारकार्ड लेकर जाना अनिवार्य होगा। तीन जनवरी को जिले के सभी 19 सीएचसी व शहर के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा। विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
जिले में तीन जनवरी से टीकाकरण शुरू हो रहा है। विभाग का कहना है पहले अपने निर्धारित केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। उसके बाद स्कूल-कॉलेजों पर फोकस करके शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी का टीकाकरण किया जाएगा। कॉलेजों का सहयोग लिया जाएगा।
एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि किशोरों के कोविड टीकाकरण की शुरुआत तीन जनवरी को होगी। पहली जनवरी से बुकिंग शुरू हो रही है।