फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Vacation given to laborers on inquiry

जांच की भनक पर श्रमिकों को दे दी छुट्टी

Sat, 06 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 Vacation given to laborers on inquiry
चीनी ‌‌‌मिल - फोटो : अमर उजाला

जवाहरपुर में डालमिया चीनी मिल में श्रम प्रवर्तन अधिकारी इंदु भूषण गए तो थे श्रमिकों को कम वेतन भुगतान व शोषण प्रकरण की जांच करने पर इसकी भनक पाते ही मिल प्रबंधन ने सभी श्रमिकों को छुट्टी दे दी। ऐसे में श्रमिकों के बयान दर्ज नहीं हो सके और अफसर वापस लौट आए। अब उन्होंने दोनों पक्षों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


रामकोट निवासी अशोक कुमार व सुरेश ने अफसरों से शिकायत कर मिल प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाया था। शिकायत में उन्होंने कहा था कि वह डालमिया चीनी मिल में स्थापना के समय से कार्यरत हैं और कुशल श्रमिक श्रेणी के कामगार हैं।
विज्ञापन


मानक अनुसार 342 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी मिलनी चाहिए पर उन्हें महज 180 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से माह में 5400 रुपये मजदूरी दी जा रही है। यह रकम उनके बैंक खातों के जरिए मिली रही है मगर उनका पीएफ नहीं काटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रमिक दिनेश, सुरेश, जितेंद्र आदि ने भी कम वेतन देने व शोषण का आरोप लगाया था। इन लोगों ने मिल के जीएम आगा आसिफ बेग व कारखाना प्रबंधक मनीष द्विवेदी पर आरोप लगाया था कि पूरे माह काम कराने के बावजूद मिल में महज पंद्रह दिन कार्य के अंकित किए जाते हैं।

श्रमिकों को अन्य सुविधाएं भी नहीं दी जाती हैं। उधर, मामला संज्ञान में आने पर अप्रैल में इस प्रकरण की सिटी मजिस्ट्रेट ने जांच की थी। जांच में शिकायतें सही मिली थी। बाद में सामाजिक कार्यकर्ता पूनम मिश्र ने मिल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कराया था।


अब श्रम प्रवर्तन अधिकारी इंदूभूषण शुक्रवार को मिल जांच करने गए, लेकिन उन्हें मिल में कोई श्रमिक नहीं मिला। जांच के भय से प्रबंधन ने श्रमिकों की छुट्टी कर दी। जिस कारण श्रमिकों के बयान दर्ज नहीं हो सके। श्रम प्रवर्तन अधिकारी इंदूभूषण ने बताया कि जांच के दौरान मजदूर नहीं मिले। दोनों पक्षों को नोटिस देकर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed