{"_id":"690e41f904234334b10beac8","slug":"utkarsh-will-showcase-his-skills-at-the-national-childrens-scientific-exhibition-sitapur-news-c-102-1-stp1003-143717-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हुनर दिखाएंगे उत्कर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में हुनर दिखाएंगे उत्कर्ष
Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
मॉडल के साथ उत्कर्ष।
कमलापुर (सीतापुर)। राजा बहादुर डॉ. सूर्य बक्स सिंह इंटर कॉलेज के छात्र उत्कर्ष वर्मा का राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025 में प्रदर्शन के लिए चयन हुआ है। कॉलेज के भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता परशुराम वर्मा के मार्गदर्शन में उत्कर्ष द्वारा तैयार वैज्ञानिक नवाचार मॉडल को गत सत्र में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में पुरस्कृत किया गया था।
इसी मॉडल को अब केंद्र सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन इन साइंस एंड मैथमैटिक्स द्वारा, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया है। यह प्रदर्शनी मध्य प्रदेश में रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, श्यामला हिल्स में 18 से 23 नवंबर तक लगेगी।