{"_id":"69aae6f94422b4663803c2c8","slug":"up-shankaracharya-avimukteshwarananda-will-reach-naimisharanya-on-march-9-and-will-hold-a-meeting-in-sidhauli-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नौ मार्च को नैमिष पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दस मार्च को सिधौली में करेंगे सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नौ मार्च को नैमिष पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दस मार्च को सिधौली में करेंगे सभा
Fri, 06 Mar 2026 08:08 PM IST
Akash Dwivedi
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Akash Dwivedi
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:08 PM IST
सार
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद नौ मार्च को सीतापुर के नैमिषारण्य पहुंचेंगे और परमार्थ धाम आश्रम में रात्रि प्रवास करेंगे। दस मार्च को सिधौली में सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के लिए समर्थन जुटाएंगे और संत-महंतों से मुलाकात कर पदुका पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन
स्वामी अविमुक्तेकश्वरानंद
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ मार्च को नैमिष पहुंचेंगे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, दस मार्च को सिधौली में करेंगे सभासंवाद न्यूज एजेंसी सीतापुर। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 1008 नौ मार्च को सीतापुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
वह यहां नैमिषारण्य के परमार्थ धाम आश्रम में रात्रि प्रवास करेंगे। वह रायबरेली से उन्नाव के बांगरमऊ में पादुका पूजन के बाद मल्लावां, माधोगंज होते हुए नैमिषारण्य पहुंचेंगे। वहां स्थानीय संतों महंतों से मिलेंगे। साथ ही पादुका पूजन होगा।
विज्ञापन
रात्रि प्रवास के बाद वह दस मार्च को सिधौली में एक सभा को संबोधित कर लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वह सभी को गोमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन के बारे में बताएंगे। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य लखनऊ में इस आंदोलन के शंखनाद से पूर्व इस आशय का समर्थन जुटाना है।
विज्ञापन