{"_id":"6a33bf8ba773d9141708b4ff","slug":"up-mp-chandrashekhar-in-sitapur-says-we-will-shatter-the-seat-of-power-of-the-government-that-insults-bahujan-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सांसद चंद्रशेखर सीतापुर में, बोले- बहुजन महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सांसद चंद्रशेखर सीतापुर में, बोले- बहुजन महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे
Thu, 18 Jun 2026 03:21 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:21 PM IST
सार
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि ये सरकार महापुरुषों का अपमान करना चाहती है। महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे। मेरे लोग चुन-चुन कर इसका हिसाब करेंगे।
विज्ञापन
नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सीतापुर जिले रामपुर मथुरा ब्लॉक के मझिगवां ग्राम पंचायत में बृहस्पतिवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मेरे पास गांव के प्रधान आए थे। बताया था कि संविधान पार्क बना रहा हूं। उन्होंने बहुत शानदार द्वार बनाया है। बहुजन नेताओं के 24 फोटो लगाए हैं इसीलिए सरकार के पेट में दर्द होना ही था। आज गेट ढकवा दिया गया। महापुरुषों को ढकवा दिया। मैंने देखा तो पूरे रास्ते में गेट बने हैं। क्या कभी नियमों का पालन किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ये सरकार महापुरुषों का अपमान करना चाहती है। महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे। मेरे लोग चुन-चुन कर इसका हिसाब करेंगे। कहा कि आपको चुभ गया कि चंद्रशेखर गेट का लोकार्पण कर रहा है। मैं कह रहा हूं उद्घाटन डीएम, एसपी, आईजी, या डीआईजी कर लें। लेकिन ये याद रखना कि अगर गेट टूटा तो लखनऊ की कुर्सी पर बैठे लोग चैन से नहीं सोएंगे। कहा कि यहां के ग्राम प्रधान पर मुकदमा हुआ है। झूठे मुकदमे से डरने वाले लोग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन