फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   UP: District mining officer who came to stop illegal mining was molested, pushed, mobile also broken

यूपी: अवैध खनन रोकने पहुंची जिला खनन अधिकारी संग छेड़छाड़, धक्का दिया, मोबाइल भी तोड़ा, केस दर्ज का आदेश

Wed, 13 Nov 2024 08:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, सीतापुर
अमर उजाला संवाद, सीतापुर Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Nov 2024 08:32 PM IST
सार

Indecency with mining officer: यूपी के सीतापुर जिले में अवैध खनन रोकने के लिए गईं जिला खनन अधिकारी के साथ अवैध खननकर्ताओं ने जमकर अभद्रता की। डीएम के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
UP: District mining officer who came to stop illegal mining was molested, pushed, mobile also broken
खनन अधिकारी से अभद्रता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामकोट थाना क्षेत्र के धनईखेड़ा गांव में जिला खान अधिकारी के साथ बीती 6 नवंबर को अवैध खननकर्ताओं ने जमकर अभद्रता की। डीएम अभिषेक आनंद के आदेश पर रामकोट पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों व एक अन्य अज्ञात के विरुद्ध मंगलवार रात केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जिला खान अधिकारी की तहरीर के मुताबिक बीती 6 नवंबर को रात एक बजे उन्हें धनईखेड़ा में अवैध खनन की सूचना मिली। वह मौके पर हमराही होमगार्ड राधेलाल और महेंद्र सिंह के साथ आईं। वहां एक स्थान पर एक जेसीबी, एक डंफर व एक बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर खनन करते मिले। आरोप है कि पूछने पर जेसीबी चालक ने दूसरी गाटा संख्या के कागज दिखाये। इसके साथ ही अरजीत शुक्ला नामक शख्स को फोन कर मौके पर बुला लिया। अरजीत अपने साथ भगवानपुर गांव निवासी दिवाकर प्रसाद व कई अन्य लोगों को मौके पर ले आया। 
विज्ञापन


आरोप है कि जब जिला खान अधिकारी अपने मोबाइल से बात करने लगीं और घटना का वीडियो बनाने लगीं तो उनके हाथ से मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद मोबाइल को तोड़ दिया गया। आरोप है कि सभी लोग उन पर हमलावर हो गये। महिला खनन अधिकारी का हाथ पकड़कर आरोपियों ने धक्का दे दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गईं। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगे। जब उनके हमराही ने उच्च अधिकारियों को सूचना देनी चाही तो उसका भी मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया और धक्का मुक्की की। अन्य लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। जिला खान अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। वहीं, सरकारी कार्य में बाधा डाली। बताया कि सभी आरोपियों से जान माल का खतरा बना हुआ है। जिला खान अधिकारी ने डीएम को पूरी घटना बताई। डीएम के हस्तक्षेप के बाद मुकदमा दर्ज हुआ। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाटा संख्या के नाम पर हो रहा था खेल
जिलाधिकारी कार्यालय से दिवाकर प्रसाद ने 26 अक्तूबर से 24 नवंबर तक के लिए गाटा संख्या 125 से मिट्टी खनन की अनुज्ञा ली थी। खनन अधिकारी के मुताबिक रात के अंधेरे में नियमों के विपरीत दूसरी गाटा संख्या पर काम किया जा रहा था। जबकि मंडलायुक्त के स्पष्ट निर्देश हैं कि खनन की साइट पर कार्य का बोर्ड अवश्य लगाया जाये।


अरजीत के बाबा का भी रह चुका है पुराना आपराधिक इतिहास
अरजीत शुक्ला के बाबा इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कोरैय्या गांव निवासी रामकुमार शुक्ला पर करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, एससी एसटी एक्ट व अन्य कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि रामकुमार शुक्ला ने खैराबाद थाना क्षेत्र के धरैंचा में एक जमीन को एक आरोपी की मदद से सरकार के खाते में दर्ज जमीन को अनाधिकृत रूप से अपने पौत्रों के नाम दर्ज कराया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed