{"_id":"69d7ef582c01a6d95a0ebfb6","slug":"unseasonal-rains-cause-30-damage-to-wheat-crop-sitapur-news-c-102-1-stp1002-153683-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को 30 फीसदी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को 30 फीसदी नुकसान
Thu, 09 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
मछरेहटा के मिर्जापुर दक्षिणी में गिरी गेहूं की फसल- संवाद
सीतापुर। जिले में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को करीब 30 फीसदी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान मायूस हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को मौसम साफ रहा। धूप निकलने से किसानों को राहत की उम्मीद जगी है। किसान अपनी फसलें सुखाने और समेटने में जुट गए हैं।
लहरपुर प्रतिनिधि के अनुसार लगातार बदलते मौसम से फसलें प्रभावित हुई हैं। बेमौसम बारिश से गेहूं व सरसों की फसल भीग गई है। इससे कटाई व थ्रेसिंग का काम बाधित हो गया है। किसान लल्लू राम व मनीष कुमार ने बताया कि खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल भीगने से दाना काला पड़ने की आशंका है। स्वामी दयाल, अवनीश कुमार, रामप्रसाद व सूरज पांडेय ने बताया कि फसल कंबाइन मशीन से कटवाने वाले किसानों का गेहूं तो बच गया मगर अवशेष भीगने के कारण भूसा नहीं बनवा पा रहे हैं।
जहांगीराबाद प्रतिनिधि के अनुसार आंधी-पानी किसानों के लिए आफत बनकर आई। फसलों के नुकसान से अन्नदाता मायूस हैं। छठवान निवासी किसान हरिनाम वर्मा ने बताया कि पहले आंधी से खेत में कटी पड़ी फसल बिखर गई। फिर बारिश होने से भीग गई। काफी नुकसान हुआ है। बृजेंद्र वर्मा ने बताया कि खेतों में पककर तैयार खड़ी फसल आंधी से धराशाई हो गई, जिससे लगभग 25 से 30 प्रतिशत गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
किसान अवध शरण ने बताया कि गेहूं की फसल कटने के बाद थ्रेसिंग होनी थी। इस बीच बारिश से भीगने पर करीब 25 प्रतिशत फसल खराब हो गई। किसान बैजनाथ ने बताया कि फसल भीगने से गेहूं की उपज लगभग 25 प्रतिशत तक प्रभावित हुई है। रामनरेश, अशोक वर्मा, सर्वजीत वर्मा, गोविंद प्रसाद आदि ने बताया कि एक सप्ताह में दो बार आंधी-पानी से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। हरगांव क्षेत्र के कुशियारी निवासी किसान शिव सेवक मिश्र ने बताया कि फसल भीगने से फिलहाल थ्रेसिंग का काम बाधित हो गया है।
बेहटा क्षेत्र के संहिजर कला निवासी बृजेश व रामबाबू ने बताया कि 10 बीघा गेहूं की फसल काट चुके थे। बारिश में भीगने से फसल को नुकसान पहुंचा है। शफीक खान ने बताया कि फसल भीगने से थ्रेसिंग भी नहीं कर सकते हैं। फसल सुखाने में जुटे हैं।
फसल नुकसान की जानकारी दें किसान
बेमौसम बारिश से फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। जिन किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया है, वे 72 घंटे के अंदर नुकसान की जानकारी टोल फ्री नंबर 14447 पर दे सकते हैं।
-संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी