फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Understood the problems by becoming SDM and Principal

Sitapur News: एसडीएम व प्रधानाचार्य बन कर समझी समस्याएं

Wed, 01 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Understood the problems by becoming SDM and Principal
महोली/सीतापुर। मिशन शक्ति के तहत महोली में एसडीएम तो मछरेहटा में छात्राओं को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाया गया। इस दौरान छात्राओं ने कार्यालय का कामकाज कैसे होता है, इसकी जानकारी लेने के साथ ही अधीनस्थों को कोई भी मामला लंबित न रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोली की छात्रा नैंसी त्रिवेदी को एक दिन का एसडीएम महोली बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने तहसील के सभी पटल का निरीक्षण कर वहां मौजूद पीड़ितों की समस्याओं को सुना। इसके बाद मौजूद कर्मचारियों को इन समस्याओं का निस्तारण पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध स्तर पर कराने के लिए कहा। मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी देवेंद्र मिश्रा ने तहसील के किस पटल में कौन सा काम होता है, इसके बारे में नैंसी को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत ही महोली के क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बड़ागांव के पंचायत भवन व संतोषी माता मंदिर में बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बस स्टेशन के पास जागरूकता अभियान चलाकर प्रचार प्रसार के लिए मिशन शक्ति की जागरूकता से जुड़े स्टीकर चस्पा कर महिला यात्रियों को महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज मछरेहटा में कक्षा 11 की छात्रा इकरा नाज ने एक दिन की प्रधानाचार्य बन कर जिम्मेदारियों को समझा। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने पुष्प गुच्छ देकर इकरा का स्वागत करने के साथ सम्मानित किया। इस दौरान इकरा नाज ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका के साथ ही विद्यालय में होने वाली शैक्षिक गतिविधियों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर इससे जुड़े दस्तावेजों को भी देखा। इकरा नाज ने कक्षा में जाकर मौजूद विद्यार्थियों से शिक्षकों द्वारा कराई जा रही पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। मछरेहटा थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने भी छात्राओं को अपनी शक्ति और सामर्थ्य को पहचानने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed