{"_id":"603e83f08ebc3ec86f6c0bc7","slug":"uncontrolled-vehicle-crushed-the-young-man-sitapur-news-lko567608843","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। एक तेज रफ्तार वाहन ने बीती देर रात बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खैराबाद कस्बे के बरमजी सरांय निवासी लवकुश (32) सोमवार रात बाइक से जिला मुख्यालय की ओर जा रहा था। जब वह खैराबाद में ब्लाक कार्यालय के पास पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में लवकुश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। खबर पाकर लोगों ने पुलिस व मृतक के परिवार वालों को जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी हादसे के करीब एक घंटे बाद मिली।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि लवकुश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में बेड न मिलने से उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान लवकुश की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
पांच बहनों में अकेला था भाई
परिजनों के मुताबिक लवकुश के पिता की भी मौत हो चुकी है। घर में वृद्ध मां और पत्नी है। लवकुश की शादी के छह साल बीत चुके हैं, लेकिन कोई संतान नहीं थी। पांच बहनों में लवकुश अकेला भाई था। पांचों बहनों की शादी हो चुकी है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लवकुश की मौत से घर का चिराग बुझ गया है। साथ ही घर में अब कोई कमाने वाला भी नहीं रहा।