फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable vehicle crushed two including BJP leader

बेकाबू वाहन ने भाजपा नेता सहित दो को रौंदा

Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable vehicle crushed two including BJP leader
मानपुर (सीतापुर)। बुलेट पर सवार होकर सोमवार देर रात घर जा रहे भाजपा नगर उपाध्यक्ष व उसके साथी को तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है। दोनों लोगों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोतवाली बिसवां इलाके के कैथी टोला गांव निवासी अभिषेक अवस्थी (25) भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष थे। इसी मोहल्ले के निवासी रोहित मिश्रा (24) युवा मोर्चा के सदस्य थे। दोनों दोस्त थे। बताया जाता है कि किसी काम के सिलसिले में ये लोग जिला मुख्यालय आए थे, जहां से सोमवार देर रात बुलेट से सवार होकर घर जा रहे थे। इस बीच सीतापुर-बिसवां मार्ग पर मानपुर इलाके के परसेहरा चौराहे पर पहुंचते ही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुलेट सवारों को रौंद दिया। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को बिसवां सीएचसी लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ मानपुर संजय कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed