फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncontrollable fever in Gondlamu, more than 50 people sick

गोंदलामऊ में बेकाबू हो रहा बुखार, 50 से अधिक लोग बीमार

Mon, 06 Sep 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable fever in Gondlamu, more than 50 people sick
औरंगाबाद (सीतापुर)। विकासखंड गोंदलामऊ इलाके में संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। करीब दस गांवों में 50 से अधिक लोग बीमार हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग टीम गांवों में नहीं पहुंची है। इससे बुखार से लोग परेशान हैं। सोमवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर गांव में साफ-सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गोंदलामऊ विकासखंड के नटवलग्रंट व निजामपुर के बाद अब मिर्जापुर में भी बुखार का संक्रमण फैल गया है। गांव में 10 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। मिर्जापुर में राम अवतार, अंजू देवी, मनोज कुमार, कपिल, श्रीकेशन, आरती, वंदना, मूलचंद समेत 10 लोग बुखार से परेशान है। यह लोग प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज करा रहे हैं। लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नटवलपुर ग्रंट में नाली की सफाई न होने से गंदगी फैली हुई है। इससे गांव में संक्रमण फैल रहा है। प्रधान बालकराम का कहना है कि जलनिकासी के लिए कुछ ग्रामीण नाली निर्माण का विरोध कर रहे हैं। इसी वजह से सफाई में दिक्कत आ रही है। इसकी सूचना बीडीओ को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed