{"_id":"630d089898b992578225380d","slug":"uncontrollable-dcm-trampled-two-youths-sitapur-news-lko6458457186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डीसीएम ने दो युवकों को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डीसीएम ने दो युवकों को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां। क्षेत्र में एक अनियंत्रित डीसीएम ने सड़क के किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।
बिसवां क्षेत्र के लहरपुर मार्ग पर मधवापुर चौराहे के निकट लहरपुर की ओर से तेजी से एक डीसीएम आ रहा थी। डीसीएम ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक ने कूद कर अपनी जान बचा ली।
इसके बाद डीसीएम ने प्रधान जन सेवा केंद्र के पास खड़े अनूप कुमार वर्मा (22) निवासी ग्राम हाजीपुर थाना सदरपुर को टक्कर मारा। फिर अंशु (16) निवासी ग्राम मधवापुर को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अनूप एक निजी कंपनी में काम करता था, जो पास में ही नाश्ता करने आया था। अंशु अपने बाल कटवाने आया था। हादसा होते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
मौके पर इंस्पेक्टर मनीष कुमार सिंह, एसओ सकरन मनीष सिंह और भारी पुलिस बल पहुंच गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है।