फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Uncle misdeed with niece in Khairabad arrested in encounter

सीतापुर में शर्मसार हुए रिश्ते: खैराबाद में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Fri, 18 Mar 2022 10:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 18 Mar 2022 10:01 PM IST
सार

खैराबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने भतीजी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Uncle misdeed with niece in Khairabad arrested in encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीतापुर के थाना खैराबाद इलाके में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सगे चाचा ने आठ साल की भतीजी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। थाना खैराबाद जिला करके एक मोहल्ले की रहने वाली आठ साल की बालिका शुक्रवार को घर पर थी। आरोप है कि, पड़ोस में रहने वाला उसका सगा चाचा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किय।  

विज्ञापन

घटना के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से बालिका की हालत बिगड़ गई है। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आप बीती परिवार को बताई  परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए और टीमें गठित कीं।

सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खैराबाद व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई थी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को घटना के चार घंटे के भीतर हाईवे पर परागपुर मार्ग पर बाग के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक असलहा, चार कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed