सीतापुर में शर्मसार हुए रिश्ते: खैराबाद में चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, मुठभेड़ में गिरफ्तार
खैराबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चाचा ने भतीजी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर के थाना खैराबाद इलाके में शुक्रवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सगे चाचा ने आठ साल की भतीजी को घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। थाना खैराबाद जिला करके एक मोहल्ले की रहने वाली आठ साल की बालिका शुक्रवार को घर पर थी। आरोप है कि, पड़ोस में रहने वाला उसका सगा चाचा बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किय।
घटना के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से बालिका की हालत बिगड़ गई है। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आप बीती परिवार को बताई परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। एसपी आरपी सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए और टीमें गठित कीं।
सीओ सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खैराबाद व स्वाट की संयुक्त पुलिस टीम बनाई गई थी। इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने दुष्कर्म के आरोपी को घटना के चार घंटे के भीतर हाईवे पर परागपुर मार्ग पर बाग के अंदर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक असलहा, चार कारतूस बरामद हुए हैं। मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।