{"_id":"629ba83b6e40957e8b33175a","slug":"two-youths-killed-in-truck-collision-sitapur-news-lko6337512116","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में एक ई-रिक्शा को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर से ई-रिक्शे में सवार भाजपा नेता के भतीजे समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शनिवार सुबह एक ई रिक्शा पर सवार होकर चार लोग बस स्टॉप जा रहे थे। माल गोदाम के पास एक ट्रक ने ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। हादसे में शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला मन्नी चौराहा निवासी नीलू (40) और भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह के भतीजे मोहल्ला तरीनपुर निवासी दिगंत सिंह (30) की मौत हो गई।
हादसे में छैल बिहारी और एक अन्य युवक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।