{"_id":"5ecaad218ebc3e90625217b6","slug":"two-youths-died-in-bike-collision-sitapur-news-lko523031155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मिश्रिख कोतवाली इलाके में शनिवार रात को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली मिश्रिख के अजीत (25) पुत्र रामलखन शनिवार की देर रात फूफा को लेने मिश्रिख गया था। घर लौटते समय सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर जरिगवां के पास उसकी बाइक सवांसी निवासी अशोक पुत्र बुद्धा की बाइक से टकरा गई। हादसे में अजीत, संदना के अलीनगर निवासी सत्यपाल, राम देवी पत्नी राम स्वरूप तथा अशोक दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें अजीत के फूफा सत्यपाल निवासी अलीनगर थाना संदना तथा राम देवी व अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए।
आननफानन स्थानीय नागरिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मिश्रिख स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल अशोक उर्फ पप्पू (45) तथा सत्यपाल की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अशोक ने भी जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। मिश्रिख कोतवाल इन्र्दजीत सिंह का कहना है कि दोनों शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।