{"_id":"57b8a3d34f1c1b29156ece98","slug":"two-young-man-jumped-into-the-river-for-a-bath-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने के लिए पुल से नदी में कूदे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाने के लिए पुल से नदी में कूदे, एक की मौत
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
river
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां से बाइक पर सवार होकर तीन युवक शनिवार शाम किवानी नदी में नहाने पहुंचे। बाइक पुल पर खड़ी कर दो युवकों ने पुल से ही नदी में छलांग लगा दी। संतुलन बिगड़ने पर दोनों नदी में डूबने लगे। इस दौरान एक युवक को तो नदी में मौजूद नाविक ने बचा लिया लेकिन दूसरे की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर पुलिस व परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए थे। बिसवां के मुराउनटोला निवासी रईस (25) पुत्र मुन्ना, भूरे (23) पुत्र कल्लू, रिजवान (25) पुत्र कमाल शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक से सदरपुर में जहांगीराबाद के निकट किवानी नदी पुल पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रईस व भूरे ने पुल से ही नदी में छलांग लगा दी। नदी में कूदने के बाद दोनों युवक डूबने लगे। पुल पर मौजूद रिजवान ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पुल पर जुट गए। इस बीच नदी में नाव लेकर जा रहे नाविक ने किसी तरह भूरे को तो बचा लिया लेकिन रईस नदी में डूब गया।
विज्ञापन
उधर, जानकारी पाकर क्षेत्रीय लोगों के अलावा पुलिस व परिवारीजन भी पहुंच गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रईस को भी मरणासन्न हालत में नदी से निकाला गया। परिवारीजन उसे लेकर सीएचसी बिसवां पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर बिसवां पुलिस भी पहुंच गई थी।