फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two teachers will be posted in 80 schools, there will be better education

Sitapur News: 80 विद्यालयों में तैनात होंगे दो-दो शिक्षक, होगी बेहतर पढ़ाई

Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 02 Jun 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two teachers will be posted in 80 schools, there will be better education
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या के अनुसार शिक्षकों की पोस्टिंग की कवायद चल रही है। जिले में करीब 80 ऐसे विद्यालय हैं जहां पर अभी तक एक ही शिक्षक तैनाती है। इससे नौनिहालों की पढ़ाई बाधित हो रही हैं। इस पर शासन के निर्देश पर प्रत्येक विद्यालय में दो दो शिक्षक तैनात किए जाएंगे। यह रिक्त पद समायोजन के जरिये भरे जाएंगे। विद्यालयों में इस समय ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है।
विज्ञापन

वर्तमान में शिक्षक जनगणना में ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में शासन ने जब विद्यालय बंद है तो समायोजन करने के निर्देश दिए हैं। पहले चरण में उन विद्यालयों को चिन्हित किया गया है, जहां पर एक ही शिक्षक तैनात हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा हैं। वहीं, एक शिक्षक पर भार अधिक पड़ने से अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। शासन ने प्रत्येक विद्यालय में कम से कम दो शिक्षक अनिवार्य रूप से तैनात करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए के निर्देश पर बीईओ से जांच आख्या दी है। इसमें करीब 80 ऐसे विद्यालय मिले हैं, जहां पर एक ही शिक्षक की तैनाती है। इन विद्यालयों में निकट के विद्यालय से शिक्षक समायोजित किए जाएंगे। जुलाई में जब बच्चे स्कूल पढ़ने जाएंगे तो उन्हें विद्यालय में दो शिक्षक मिलेंगे। इसके पहले चरण में विद्यालयों की सूची बना ली गई है। शिक्षकों से आपत्तियां मांगी गई थी। 20 जून तक इनका निपटारा कर दिया जाएगा। उसके बाद समायोजन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। बीएसए गोरखनाथ पटेल ने बताया कि समायोजन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है अनुपात
बेसिक शिक्षा विभाग के तय मानकों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय में 30 नौनिहालों पर एक शिक्षक होना चाहिए। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 35 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती का मानक है। हालांकि यह मानक जिले में तमाम विद्यालयों में पूरा नहीं हो रहा है। कई सरप्लस शिक्षक की तैनाती है तो कही पर कमी बनी हुई है। इस कमी को समायोजन के जरिये पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed