{"_id":"6005cbe08ebc3e340058ac5d","slug":"two-seed-production-centers-will-be-established-sitapur-news-lko560544284","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बीज उत्पादन केंद्रों की होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बीज उत्पादन केंद्रों की होगी स्थापना
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण (आत्मा) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें अनुदान उपलब्ध कराकर दो बीज उत्पादन केन्द्रों की स्थापना का निर्णय लिया गया। यह कार्य कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) द्वारा किया जाएगा। इससे किसानों को उन्नतशील बीजों को प्राप्त करने में दिक्कत नहीं होगी।
डीएम ने कृषि एवं उससे संबंधित विभागों के द्वारा पिछले वर्षों में क्या उपलब्धियां हुई है, क्षेत्रीय कृषि की क्या आवश्यकताएं हैं। उसके अनुरूप कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा, कार्ययोजना तैयार करने में स्थानीय प्रगतिशील के भी सुझाव प्राप्त किए जाएं। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया, जनपद में उन्नतश्ील बीज की आवश्यकता एवं उपलब्धता के बीच में काफी अन्तर है।
इसकी पूर्ति करने के लिए शासन द्वारा अच्छे कृषक उत्पादक संगठनों द्वारा बीज विधायन संयंत्र स्थापना के लिए अनुदान की व्यवस्था है। इससे एफपीओ बीज उत्पादन कर जनपद की बीज की व्यवस्था में उपयोगी साबित होंगे। उत्पादन तथा आय वृद्धि में सहायक होगी। डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुसार बीज विधायन संयत्रों की स्थापना के लिए चार एफपीओ के आवेदन पत्र प्राप्त हुए।
विज्ञापन
मानक के अनुरूप दो एफपीओ को प्रदेश स्तर पर चयन के लिए संस्तुति की गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के सम्बन्ध में बिन्दुवार उप कृषि निदेशक द्वारा प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक में सीडीओ संदीप कुमार, भूमि संरक्षण अधिकारी महोली, एलडीएम, सीवीओ, प्रगतिशील किसान रामकली, एफपीओ प्रतिनिधि कमलेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।