{"_id":"606dfc198ebc3ed83026d670","slug":"two-real-factories-busted-sitapur-news-lko573162183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
सीतापुर/खैराबाद। पुलिस ने बुधवार को दो अवैध असलहा बनाने की फैैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। खैराबाद और सकरन पुलिस ने मौके से निर्मित और अर्ध निर्मित असलहे, असलहे बनाने के उपकरण समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्जकर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
खैराबाद एसओ ओपी राय ने बताया कि सूचना मिलने पर इलाके के डीहपुरवा के निकट ईंट-भट्टा के पास छापा मारा। वहां पर असलहा बनाने की फैक्टरी चलती मिली। मौके से सात असलहे, तीन कारतूस बरामद कर आरोपी रमुवापुर मजरा भदियासी निवासी रामाश्रय उर्फ शेरा को गिरफ्तार किया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी तीन माह से असलहा बनाने का काम रहा था। केस दर्जकर उसे जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी में एसआई सियाराम, सिपाही भूपेन्द्र सिंह, सिपाही इस्लाम अली शामिल थे।
सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि सकरन पुलिस ने सूचना मिलने पर इलाके के अदवरी के पास अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी रेउसा इलाके के सोनावां के राजकुमार को दबोचा गया। आरोपी के कब्जे से दो निर्मित, चार अर्द्ध निर्मित असलहे और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसओ सकरन ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में एसओ सकरन पुष्पराज कुशवाहा, एसआई अवनीश कुमार, सैय्यद हुसैन, सिपाही रानू प्रताप चौधरी, अर्जुन सिंह, मुकेश यादव शामिल थे।