फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two people shot in a dispute over a financial transaction.

Sitapur News: लेनदेन के विवाद में दो लोगों को लगी गोली

Fri, 31 Jul 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 31 Jul 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two people shot in a dispute over a financial transaction.
गोली लगने से घायल बबलू का अस्पताल में इलाज जारी। - संवाद 
महोली। क्षेत्र के उरदौली बाजार से बुधवार को शुरू हुआ विवाद शहर के मंडी चौकी तक आ पहुंचा। लेनदेन को लेकर हुए विवाद में चली गोलियों में दो लोग जख्मी हो गए। एक गोली से महोली में युवक घायल हुआ, जबकि दूसरी गोली से उसका रिश्तेदार शहर के चुंगी चौराहे के पास घायल हो गया। पुलिस ने प्रधान पति समेत पांच नामजद व अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज करके दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कुसैला निवासी श्रीराम वर्मा महाजन व उरदौली निवासी मीट व्यापारी आरिफ के बीच उधारी को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। बुधवार देर रात इसी को लेकर पंचायत भवन के पास बैठक हुई। सुलझने के जगह पर मामला और उलझने लगा।
विज्ञापन


इस बीच श्रीराम वर्मा के साथ आए लोगों ने तीन राउंड फायरिंग कर दी, एक गोली पास की दुकान पर खड़े गजपतिपुर निवासी बबलू (30) के पैर में लग गई। मौका पाकर गोली चलाने वाले वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होते ही बबलू के परिजनों ने फोन से अपने रिश्तेदार रामकोट के करतारपुर गांव निवासी शाबान (18) को बाइक से जा रहे युवकों को रोकने की बात कही। शाबान बाइक सवारों का पीछा करते हुए शहर के चुंगी चौराहे के पास पहुंच गए।

वहां उन्होंने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने शाबान पर गोली चला दी। गोली शाबान की कमर में जा लगी। वह अचेत होकर गिर गए। बाइक सवार मौके से भाग गए। घायल शाबान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। बबूल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।



-----------
45 हजार रुपये को लेकर हो रहा था विवाद
बबलू के पिता यूनुस की तहरीर पर उरदौली के प्रधान पति शेर सिंह नीरज, अवनीश, प्रवीण, श्रीराम व रूपचंद्र पर हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शहर में हुई घटना का जिक्र भी तहरीर में है। इसलिए महोली पुलिस ही दोनों जगह विवेचना करेगी। जांच में यह निकलकर सामने आया है कि 45 हजार रुपये को लेकर विवाद था। आरिफ का कहना रहा कि वह रुपये दे चुका है। वहीं श्रीराम का कहना है कि उसे रुपये नहीं मिले हैं। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बबलू भी हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed