{"_id":"684c6fcfd2c4a54da10f95ba","slug":"two-parties-face-to-face-during-funeral-sitapur-news-c-102-1-slko1055-134322-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्ष आमने-सामने
Sat, 14 Jun 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। इलाके के केदारपुर गांव में शुक्रवार को शव का अंतिम संस्कार करने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी आ गए। करीब चार घंटे तक चली बातचीत के बाद विवादित भूमि पर दोनों पक्षों के दखल ने देने पर सहमति बनी। वहीं किशोरी के शव का अंतिम संस्कार दूसरे स्थान पर किया गया।
पैंतेपुर चौकी इलाके के केदारपुर निवासी ओम प्रकाश गौतम की पुत्री सरोजनी देवी (17) की बीमारी से शुक्रवार सुबह मौत हो गई थी। मृतका का दाह संस्कार करने के लिए परिजन उसे लेकर श्मशान पहुंचे। वहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यह कहते हुए दाह संस्कार करने से मना कर दिया कि यहां पहले कब्रिस्तान था। इस मामले में उन लोगों ने सिविल कोर्ट महमूदाबाद में वाद भी दायर किया है। देखते ही देखते दोनों समुदाय के सैकड़ों की तादाद में लोग जमा हो गए और बहस शुरू हो गई।
मामले की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अनिल कुमार, इंस्पेक्टर अनिल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। अफसरों ने सिविल कोर्ट में दायर वाद के कागज भी देखे। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि विवादित भूमि की पैमाइश कराकर वहां शवों के अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दी गई है। किशोरी के शव का पास में ही स्थित ग्राम समाज की जमीन पर दाह संस्कार कर दिया गया।