{"_id":"650742c14f43f9bd3302f926","slug":"two-ministers-eight-mlas-four-mps-still-not-taking-care-of-the-roads-sitapur-news-c-102-1-stp1002-2743-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो मंत्री, आठ विधायक, चार सांसद, फिर भी सड़कों की नहीं ले रहे सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो मंत्री, आठ विधायक, चार सांसद, फिर भी सड़कों की नहीं ले रहे सुध
Sun, 17 Sep 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले की अधिकतर सड़कों की हालत पहले से खराब है। अब पिछले दिनों हुई भारी बारिश ने उनकी सूरत और बिगाड़ दी है। गड्ढों के बीच कई जगहों पर सड़क गायब हो गई है। इन पर राहगीर हिचकोले खाते हुए जोखिम भरा सफर करने को विवश हैं। सड़कों की यह हालत तब है, जब सत्ता पक्ष के आठ विधायक व चार सांसद जिले का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें से दो विधायक राज्यमंत्री भी हैं। गड्ढे
शहर में पुलिस लाइन से नैपालापुर तक जाने वाला मार्ग बेहद खराब है। पहले से ही यह सड़क खराब थी। उसके बाद लगातार बारिश ने इसकी सूरत बिगाड़ दी है। जलभराव से यह सड़क जगह-जगह से टूट गई है। गड्ढों में सड़क तलाशनी पड़ती है। इस पर निकलना किसी भी सूरत में खतरे से खाली नहीं है। पिछले हफ्ते बारिश के दौरान किसान नेताओं ने सड़क पर धान लगाकर प्रदर्शन किया था। मामला सुर्खियां बना गड्ढों में ईंटें भरवा दी गईं। खस्ताहाल सड़क पर राहगीर हिचकोले खाते हुए सफर करने को विवश हैं। वहीं, शहर से सटे खैराबाद में नहर बाईपास चार वर्षों से बदहाल है।
इस बाईपास से हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश आदि प्रांतों को आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन रोजाना गुजरते हैं। हाईवे से जुड़ने वाले इस बाईपास के गड्ढों व दलदल में फंसकर आए दिन वाहन हादसे का शिकार होते हैं। नागरिकों की शिकायत के बाद नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने नैपालापुर व खैराबाद बाईपास का निर्माण कराने को लेकर नवंबर 2022 में शासन को पत्र लिखा था। इसके बाद भी सड़कों की हालत जस की तस है।
विज्ञापन
खैराबाद बाईपास व नैपालापुर की सड़क निर्माण को लेकर कार्य योजना बन गई है। बारिश की वजह से कार्य शुरू नहीं हो सका है। सभी जर्जर सड़कों का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा।
- राकेश राठौर गुरु, नगर विकास राज्यमंत्री
ध्वस्त सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे लोग
महमूदाबाद क्षेत्र की अधिकतर सड़कें मरम्मत के अभाव में ध्वस्त हो गईं हैं। इन पर अवागमन में राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में कोतवाली मार्ग से सिधौली मार्ग व रोडवेज बस स्टेशन के समीप वाली सड़क बेहद जर्जर हो गई है। गिट्टी उखड़ने से सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। इसके अलावा चिकमंडी से मोतीपुर मार्ग भी काफी जर्जर है। छात्र-छात्राओं को अवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
जर्जर सड़क पर निकलना दुश्वार
महोली क्षेत्र के कई गांवों के संपर्क मार्ग गड्ढा मुक्त होने की बांट जोह रहे हैं। हाईवे से कैमा, पिपरझला, हाजीपुर होते हुए तकरीबन 10 किमी. मार्ग जिला मुख्यालय को जोड़ता है। यह मार्ग पांच किमी तक जर्जर है। इस मार्ग से लगभग 50 गांवों के बाशिंदों का प्रतिदिन तहसील, कोतवाली, ब्लॉक, अस्पताल व उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है। मार्ग जर्जर होने से इन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मुकेश, अनीश, उमेश, शुभम व इम्तियाज ने बताया कि गड्ढायुक्त मार्ग पर आए दिन साइकिल व बाइक सवार गिरकर चोटिल होते हैं।
एक माह में ही उखड़ने लगी सड़क
रामपुर मथुरा क्षेत्र में बहादुरगंज रोड से राघवापुर गांव को जाने वाली सड़क एक माह पहले बनी थी। एक माह में ही सड़क उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। कुछ जगहों पर आवागमन बंद होने की कगार पर है। यही हाल रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया मार्ग का है। पिछले दिनों इसकी मरम्मत हुई थी, यह सड़क भी गड्ढों में तब्दील होने लगी है। इसके अलावा रामपुर मथुरा से गोंदहा, तुलसीपुर चौराहे से गोंडा देवरिया-रायसेनपुर, गोंडा देवरिया से कुशुवाहा व मझिगवां जाने वाली सड़क भी खस्ताहाल है।
सीतापुर-बहराइच हाईवे गड्ढों में तब्दील
सीतापुर-बहराइच हाईवे रेउसा लेकर चहलारी घाट तक गड्ढों में तब्दील हो गया है। कई जगहों पर सड़क इतनी अधिक खराब है, कि वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। जबकि यह हाईवे बहराइच, श्रावस्ती होते हुए नेपाल को जोड़ता है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता मनीष कुमार शुक्ल बताते हैं, कि टेंडर हो चुका है। बजट आते ही बरसात बाद सड़क दुरुस्त कराने का काम होगा।