फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two loaders and two tractors seized in illegal mining case

Sitapur News: अवैध खनन में दो लोडर और दो ट्रैक्टर सीज

Sat, 24 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 24 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two loaders and two tractors seized in illegal mining case
सीतापुर। जिले में अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पिसावां कस्बे के पास छापा मारकर टीम ने अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे चार वाहनों को सीज कर दिया। इनमें दो लोडर और दो ट्रैक्टर शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला खनन अधिकारी चंद्र प्रकाश जायसवाल ने बताया कि पिसावां कस्बे के पास अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने टीम के साथ मौके पर छापा मारा। जांच के दौरान वहां खनन कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे चार वाहन मिले। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को सीज कर दिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने में खड़ा करा दिया। बताया कि जिले में अवैध खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शिकायत मिलने पर विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर जांच करती हैं। अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed