{"_id":"612a6fec8ebc3e79c8166e3a","slug":"two-killed-four-injured-in-crane-car-collision-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: क्रेन-कार की भिड़ंत में खीरी के बुजुर्ग समेत दो की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: क्रेन-कार की भिड़ंत में खीरी के बुजुर्ग समेत दो की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 28 Aug 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:48 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कार सवार लखीमपुर के ईसानगर इलाके के ऊंचगांव निवासी अर्जुनलाल (70), ज्ञानेश वर्मा (24) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार अनूप, हरीश, शांति देवी, रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली लहरपुर इलाके में शनिवार की रात कार और क्रेन की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी लखीमपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। लहरपुर इलाके में लखीमपुर-खमरिया मार्ग पर भदपर चौकी के निकट पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात लखीमपुर की ओर से आ रही कार की सामने से आ रही क्रेन से जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कार सवार लखीमपुर के ईसानगर इलाके के ऊंचगांव निवासी अर्जुनलाल (70), ज्ञानेश वर्मा (24) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार अनूप, हरीश, शांति देवी, रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। इसके बाद घायलों को नकहा में भर्ती कराया है, जहां पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि कार सवार लोग अर्जुन लाल की दवा लेने ऊंचगांव गए थे, जहां से दवा लेकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इस बीच हादसा हुआ है। बताया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले से मृतकों के परिवार वालों को सूचना देकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।