{"_id":"689645fcebacade8b10129c4","slug":"two-innocent-children-went-to-take-bath-in-a-pit-died-by-drowning-sitapur-news-c-102-1-slko1055-138003-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गड्ढे में नहाने गए दो मासूम, डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गड्ढे में नहाने गए दो मासूम, डूबकर मौत
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। इलाके के अमरापुर गांव निवासी अर्पित (10) उसके दोस्त रवि (14) की शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। घर के पास ही एक भट्ठा बना था, जहां दोनों नहाने के इरादे से गए थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अर्पित और रवि दोनों के घर पास में ही हैं। दोपहर बाद दोनों नहाने की सोचकर कुछ ही दूरी पर स्थित गड्ढे के पानी में नहाने लगे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह गड्ढा काफी पुराना है, बारिश में उसमें पानी भर जाता है। बच्चों को अंदाजा नहीं था कि गड्ढा अधिक गहरा है। दोनों अचानक डूबने लगे तो शोर मचाना शुरू कर दिया।
राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। लोगों ने दोनों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है।