{"_id":"67758c39d02fa31fe1058044","slug":"two-innocent-brothers-drowned-in-a-pond-while-catching-ducks-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124617-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बतख पकड़ने में तालाब में डूबे दो मासूम भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बतख पकड़ने में तालाब में डूबे दो मासूम भाई
Thu, 02 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
सदरपुर (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तालाब में तैर रही बतखों को पकड़ने की चाह में दो मासूम भाई तालाब में डूब गए। परिजनों को दोनों के शव तालाब में उतराते मिले। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाल कर बिसवां सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इलाके के महिमापुर गांव के मजरा देवकलिया निवासी इलियास का पुत्र तैमूर (5) अपने फुफेरे भाई कमलापुर थाना क्षेत्र के खानपुर दोभा गांव निवासी अर्श (5) के साथ बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान दोनों भाई गांव के उत्तर स्थित तालाब में तैर रही बत्तखों को देखने चले गए। परिजनों का अनुमान है कि दोनों बच्चे खेल-खेल में बतखों को पकड़ने की चाह में फिसलकर तालाब में गिर गए और निकलने के प्रयास में गहरे पानी में चले गए। तालाब में डूबकर दोनों भाइयों की मौत हो गई।
उधर, काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो परिजन ढूंढने निकले। जब बच्चों का पता नहीं चला तो गांव के उत्तर तालाब के पास पहुंचे। वहां दोनों बच्चों के शव तालाब में उतराते नजर आए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों को कड़ी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें बिसवां सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मासूमों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दोनों मासूमों के शवों को लेकर महिमापुर लौट गए। थाना प्रभारी सदरपुर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि परिवारवालों की ओर से कोई सूचना अभी तक थाने पर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
केरल में मजदूरी करते हैं बच्चों के पिता, इकलौता था तैमूर
मृतक तैमूर व अर्श के पिता इलियास और हफीज आपस में साले बहनोई हैं। दोनों केरल में मजदूरी करने गए हैं। तैमूर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं, अर्श के एक छह माह की बहन भी है। अर्श कुछ दिनों से बीमार था। उसका इलाज करवाने के लिए ही अर्श की मां उसे लेकर अपने मायके आई थी। नए साल पर मासूमों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।