{"_id":"d89e950d2dd9565655591c54a8e61461","slug":"two-injured-in-dash-magic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक की टक्कर से दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैजिक की टक्कर से दो जख्मी
Updated Sat, 20 Jun 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
इन लोगों को संदना से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई। मिश्रिख इलाके के साहबनगर निवासी घनश्याम (18) पुत्र रामसहारे संदना के ईसगंज सरैंया निवासी अपनी साठ वर्षीय मौसी चंपा देवी को साइकिल से लेकर घर जा रहा था। जब वह संदना इलाके में पहला चौराहे के पास पहुंचा, तभी एक मैजिक टक्कर मार कर निकल गई, जिससे साइकिल पर सवार दोनों लोग जख्मी हो गए। इन्हें पहले संदना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन