{"_id":"60d223ea8ebc3e4cdb46f85b","slug":"two-including-a-married-woman-drowned-in-kiwani-river-the-death-of-a-teenager-sitapur-news-lko5836826153","type":"story","status":"publish","title_hn":"किवानी नदी में विवाहिता समेत दो डूबे, किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किवानी नदी में विवाहिता समेत दो डूबे, किशोरी की मौत
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल आई एक किशोरी की मंगलवार को किवानी नदी में नहाते समय डूबकर मौत हो गई। किशोरी को बचाने के लिए नदी में छलांग लगाने वाली एक विवाहिता भी डूब गई, लेकिन ग्रामीणों की मदद से उसे बचा लिया है। डूबने के दौरान पेट में पानी चले जाने से उसकी हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवार को सौंप दिया है। किशोरी की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सदरपुर इलाके के पिपरी रंडा गांव निवासी लतीफ की 16 वर्षीय पुत्री शबा एक सप्ताह पहले सदरपुर के ही गांव बसुदहा में अपने ननिहाल आई थी। मंगलवार को गर्मी अधिक होने की वजह से किशोरी अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर से होकर गुजरी किवानी नदी में नहाने गई थी। किशोरी के साथ बसुदहा गांव की ही युवती विवाहिता साइबा (23) भी गई थी। नदी में नहाने के दौरान शबा का पैर गहरे पानी में चला गया और वह डूबने लगी।
किशोरी को डूबते देख मदद के लिए साथ में गई साइबा ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन तैरना नहीं आने की वजह से वह खुद ही नदी में डूबने लगी। घटना को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास कर नदी में डूबे दोनों को बाहर निकाला। दोनों की हालत काफी बिगड़ चुकी थी।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन मौके पर ही शबा की मौत हो गई, जबकि साइबा के पेट में पानी चले जाने से उसकी हालत गंभीर देख परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत सामान्य होने पर परिजन उसे देर शाम घर ले आए थे। वहीं, सूचना देने के घंटों बाद भी मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने पर परिजन शबा के शव को घर ले आए। इसके बाद सदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, इस वजह से पंचनामा भर कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।