फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two houses burnt to ashes due to fire

आग लगने से दो घर जलकर राख

Tue, 23 Mar 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two houses burnt to ashes due to fire
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र के सुपौली गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से दो घर जलकर खाक हो गए। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सोमवार की सुबह सुपौली गांव निवासी रामसेवक यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की तेज लपटों ने पड़ोस में स्थित गंगाराम यादव के घर को भी अपनी आगोश में ले लिया।
विज्ञापन

देखते-देखते दोनों घर जल कर राख हो गए। अग्निकांड में करीब एक लाख की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह झीनबाबू व उनके बेटे पवन सिंह ने पीड़ितों से मुलाकात की और आर्थिक मदद दी। साथ ही पीड़ित परिवारों के लिए भोजन व कपड़ों का बंदोबस्त किया। तहसील प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed