फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two gram panchayats and two BDC wards finished

दो ग्राम पंचायतें व दो बीडीसी वार्ड समाप्त

Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Two gram panchayats and two BDC wards finished
सीतापुर। जिले में दो नगर पंचायतों का सीमा विस्तार किया गया है। आंशिक परिसीमन करते हुए अंतिम प्रकाशन किया गया। इससे बेहटा ब्लाक की दो ग्राम पंचायतें व दो क्षेत्र पंचायत सदस्य समाप्त हो गए हैं। ग्राम पंचायत के 22 वार्ड भी कम हो गए हैं। जिला पंचायत सदस्यों की संख्या यथावत है। अब ग्राम पंचायतों की संख्या 1599 रह गई हैं, जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या घटकर 1978 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 2015 में पंचायत चुनाव हुए थे। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसम्बर को समाप्त हो गया। नए पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है। इसी क्रम में जिले की नगर पंचायत तंबौर अहमदाबाद एवं हरगांव का सीमा विस्तार किया गया है। इससे प्रभावित पंचायत क्षेत्रों पर आपत्ति प्राप्त कर उसका निस्तारण करते हुए अंतिम प्रकाशन की कार्रवाई की गई है। विकासखंड बेहटा में ग्राम पंचायत अहमदाबाद नगर पंचायत तंबौर में सम्मिलित होने से इसका अस्तित्व समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार बीडीसी वार्ड संख्या 10 अहमदाबाद-1 एवं बीडीसी वार्ड संख्या 11 अहमदाबाद -2 समाप्त हो गए हैं। ग्राम पंचायत ककरहा जिसकी जनसंख्या 1240 थी। इसका आंशिक भाग (620 जनसंख्या) नगर पंचायत तंबौर में सम्मिलित हो गया है। अवशेष 620 जनसंख्या भौगोलिक दृष्टि से निकट की ग्राम पंचायत सोहरिया में सम्मिलित कर दी गई है। इससे सोहरिया में वार्डों की संख्या 13 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ग्राम पंचायत ककरहा का भी अस्तित्व समाप्त हो गया है। विकास खंड हरगांव की ग्राम पंचायत सुर्जीपारा की जनसंख्या 133 नगर पंचायत हरगांव सम्मिलित होने पर भी ग्राम पंचायत सुर्जीपारा के अस्तित्व में कोई प्रभाव नहीं पडा़ है। ग्राम पंचायत सुर्जीपारा यथावत बनी रहेगी। इस प्रकार वर्तमान में ग्राम पंचायतों की संख्या 1599 रह गई। जबकि बीडीसी सदस्य संख्या 1978 शेष रह गए हैं।

पूर्व व वर्तमान की स्थिति
पंचायत का नाम 2015 की संख्या 2020 की संख्या
ग्राम पंचायतों की संख्या 1601 1599
ग्राम पंचायतों के वार्ड 20237 20215
क्षेत्र पंचायत के वार्ड 1980 1978
जिला पंचायत के वार्ड 79 79
दो नगर पंचायतों के सीमा विस्तार से पंचायतों के हुए आंशिक परिसीमन से दो ग्राम पंचायतों का अस्तित्व समाप्त हो गया है। ग्राम पंचायतों के 22 वार्ड एवं दो क्षेत्र पंचायत के वार्ड कम हो गए हैं।
मनोज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed