फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two Dead, Four Injured in Storm and Rain; Power Outage in 1,500 Villages

Sitapur News: आंधी पानी में दो की मौत, चार जख्मी, 1500 गांवों में बिजली गुल

Mon, 06 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 06 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Two Dead, Four Injured in Storm and Rain; Power Outage in 1,500 Villages
फोटो-13 सेवता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास टूटे पड़े दो बिजली के पोल। संवाद
सीतापुर। जिले में शनिवार देर शाम आई आंधी व पानी में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हो गए। दोनों घटनाएं बिसवां और गोंदलामऊ इलाके में हुई हैं। साथ ही तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। शहर की आपूर्ति तो रविवार सुबह बहाल हो गई लेकिन गांवों में देर शाम तक बिजली नहीं पहुंच गई है। करीब 1500 गांवों में आपूर्ति बहाल करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। आंधी में 100 से अधिक जगहों पर पोल टूट गए हैं। 30 स्थानों पर तारों पर पेड़ गिर गए हैं। दिन भर उपभोक्ता अफसरों व कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराते रहे।
विज्ञापन

बिसवां के लोनियनपुरवा मजरा काजीपुर गांव निवासी शीतला देवी (50) कुछ दिन पहले अपने माइके लहरपुर के खपूरा गांव आई थीं। शनिवार रात वह अपने पुत्र अनूप सिंह के साथ बाइक से अपनी ससुराल जा रही थीं। सकरन-बिसवां मार्ग पर कृष्ण शिक्षण संस्थान के पास आंधी के कारण एक बांस बाइक पर बैठी शीतला के सिर पर गिर गया। अनूप ने घायल मां को सीएचसी सांडा में भर्ती कराया। इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं गोंदलामऊ इलाके के लक्ष्मनपुर निवासी कल्लू (50) शनिवार देर रात खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक पेड़ उनके ऊपर गिर गया जिससे मौके पर ही इनकी मौत हो गई। अलादादपुर के सामने एक पेड़ गिर गया था। सामने से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार संदना इलाके के कृष्णापुर-आमाघाट निवासी कुलदीप यादव व खरगापुर निवासी राजेश कुमार टकरा कर घायल हो गए। अन्य घटना में कटसरैया गांव निवासी पूजा पति मुन्नू के साथ घर में थी। इसी दौरान अचानक आई तेज आंधी-पानी से कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिसमें दोनों दब गए। पड़ोसियों ने उन्हें दीवार के मलबे से बाहर निकाला। हादसे में पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्युत उपकेंद्र देवगवां को जाने वाली 33 केवीए लाइन में शनिवार देर शाम फॉल्ट आ गया। इससे पांच फीडर साहबनगर, इस्लामनगर, नदी पार, कुशैला व अर्थना के करीब 150 गांवों की बिजली गुल हो गई। रविवार को मरम्मत काम चलता रहा। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। इससे गांवों में पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। मछरेहटा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 400 गांवों में शनिवार रात करीब आठ बजे गुल हुई बिजली रविवार दोपहर दो बजे बहाल हो पाई। उपभोक्ता राहुल ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर किसी भी बिजली कर्मचारी का फोन नंबर नहीं लगा। पावर हाउस का सीयूजी नंबर भी बंद रहा। सेवता क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन के दो पोल टूटकर गिर गए। इससे सेवता बाजार में रखे ट्रांसफार्मर तक आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली ठप होने से सेवता बाजार समेत करीब 100 घरों में अंधेरा छाया हुआ है। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। महोली में शनिवार देर से गुल हुई बिजली 12 घंटे बाद रविवार सुबह आठ बजे बहाल हो पाई। इससे सात फीडरों के 250 गांवों की तकरीबन पांच लाख आबादी प्रभावित हुई है।


सांडा उपकेंद्र के 50 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद चल रही है। अवर अभियंता सुरेश चंद्र ने बताया कि पेट्रोलिंग करवाया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल होगी। जहांगीराबाद फीडर की लाइन पर झव्वाखुर्द, धामीसराय सहित कई जगहों पर यूकेलिप्टस के पेड़ उखड़कर बिजली तारों पर गिर जाने से सप्लाई बंद कर दी गई है। लहरपुर के ग्राम मकनपुर, बिलरिया, मोहिउद्दीनपुर, आदि ग्रामों में तारों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ग्राम मोहिउद्दीनपुर में पोल पेड़ गिरने से टूट गया। उपखंड विद्युत अधिकारी अंचल मिश्रा ने बताया कि आंधी की वजह से दिक्कत आई थी। आपूर्ति बहाल करने का प्रयास चल रहा है।

तंबौर उपकेंद्र के बेहटा व कम्हरिया फीडर से जुड़े गांवों में 24 घंटे बीत जाने के बाद करीब 150 गांवों में अंधेरा फैला हुआ है। पिसावां में तारों पर दो पेड़ गिरने से 150 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। व्यापारी मोहित व रोहित ने बताया कि बिजली के अभाव में आटा चक्की नहीं चला पाए। इससे लोगों को समय से ऑर्डर दे पाना मुश्किल हो रहा है। इसी तरह महमूदाबाद, पिसावां, हरगांव, बिसवां, सिधौली आदि इलाकों में गांवों में बिजली गुल है। बिजली विभाग की टीमें मरम्मत करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed