फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two crooks arrested in the encounter

मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two crooks arrested in the encounter
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस को गुरुवार की रात बड़ी कामयाबी मिली। चोरी व डकैती के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गए एक बदमाश पर 50 हजार व दूसरे पर 25 हजार का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जबकि फरार हुए दो बदमाशों की तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

सीओ बिसवां अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि गुरुवार रात सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने इलाके के जलालपुर के पास घेराबंदी की। पुलिस ने कुछ देर बाद चार लोगों को आते देखा। बताया कि करीब आने पर बदमाशों ने पुलिस को देख लिया और भागने की कोशिश करने लगे, इस पर पुलिस ने टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ाया। पुलिस को पीछे आते देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाल बिसवां राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए भाग रहे बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शातिर अपराधी बिसवां के बगहाढाक निवासी अजीत उर्फ अभय सिंह के कब्जे से लूटे गई 11700 की नकदी, वारदात में इस्तेमाल बाइक, अवैध असलहा बरामद हुआ है। पुलिस के शिकंजे में आए बदमाश की गिरफ्तारी को लेकर एसपी आरपी सिंह ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा आरोपी रामपुर कलां इलाके के मुमताजपुर गांव निवासी छुटकन उर्फ मामा है। यह 25 हजार का इनामिया बदमाश था। सीओ ने बताया कि इसके कब्जे से 3,800 सौ की नकदी, असलहा व कारतूस बरामद हुए हैं। कोतवाल ने बताया कि मुठभेड़ में 50 हजार के इनामिया अजीत को पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीओ बिसवां के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने लहरपुर और बिसवां इलाके में डकैती व चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। बदमाशों ने कुबूला कि उन्होंने बिसवां के सांडा, जुलाहीटोला, लहरपुर के मोहल्ला शाहकुलीपुर, टांडा सालार, निबौरी में घटनाओं को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed