Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two contract workers of a sugar mill died in Sitapur, protest by keeping the dead bodies

Sitapur News: सीतापुर में चीनी मिल के दो ठेका मजदूरों की मौत, शव रखकर प्रदर्शन

Sat, 07 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 07 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two contract workers of a sugar mill died in Sitapur, protest by keeping the dead bodies
शव रखकर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन।
हरगांव। हरगांव स्थित चीनी मिल में कार्यरत दो ठेका मजदूरों की अचानक हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। एक मजदूर को बृहस्पतिवार रात ओयल अस्पताल में जबकि दूसरे को शुक्रवार को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मृत घोषित किया गया। एक मजदूर के परिजनों ने मिल पहुंचकर शव रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे मिले के अफसरों ने उचित मुआवजा देने का आश्वासन देकर परिजनों को समझाया। इसके बाद वे शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

हरगांव के बेलीधारा निवासी विनोद यादव (50) व मिल कालोनी निवासी संजय शर्मा (47) चीनी मिल में ठेका मजदूर थे। दोनों बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे से रात 12 बजे की ड्यूटी में थे। दोनों साथ में ही थे। कुछ देर बाद संजय काम खत्म कर घर चले गए। इसके बाद अचानक विनोद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने ओयल स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसी के बाद परिजन और करीबी आक्रोशित हो गए। वे संजय का शव लेकर मिल परिसर पहुंचे और एक किसान नेता के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ सदर संजीव त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मिल प्रशासन के अधिकारियों ने परिजनों से बात की। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए। उधर, संजय शर्मा की भी घर पर तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी लेकर गए। वहां से गंभीर हालत में उन्हें लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहां शुक्रवार सुबह उन्होंने भी दम तोड़ दिया। हालांकि, उनके परिजनों ने हंगामा नहीं किया।
विज्ञापन


हृदयाघात जा रहा मौत का कारण
ओयल स्वास्थ्य केंद्रों के सूत्रों के मुताबिक मजदूर की मौत अचानक दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई है। एक किसान नेता ने परिजनों को लेकर चीनी मिल परिसर में प्रदर्शन कराया। बाद में मिल प्रशासन के अधिकारियों के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ। सूत्रों के मुताबिक दोनों मजदूरों ने मिल परिसर में शराब का सेवन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed