फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two constables punished for extorting money by showing fear of being implicated in the case

Sitapur News: केस में फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने पर नपे दो सिपाही

Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:05 PM IST
विज्ञापन
Two constables punished for extorting money by showing fear of being implicated in the case
सिधौली। दहेज हत्या के एक केस में इलाज करने वाले व्यक्ति को फंसाने का डर दिखाकर वसूली करने वाले सीओ कार्यालय में तैनात दो आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ के चालक को स्थानांतरित किया गया। क्षेत्राधिकारी की जानकारी में मामला आने के बाद तीनों पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

अटरिया के पृथ्वीपुर गांव में विवाहिता आरती अवस्थी की मौत होने के बाद मां राजेश्वरी देवी ने 26 सितंबर को दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया था। इसमें पति मिथुन, ससुर रामनरेश, देवर कपिल, सूरज व ननद बबली व रंजीता पर मुकदमा दर्ज कराया था। उधर, पुलिस इसी मामले में कमलापुर के रेवरी गांव निवासी रामप्रकाश तिवारी को आरती का गलत इलाज करने के आरोप में 15 नवंबर को थाने लाई थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें निर्दोष मानकर देर रात छोड़ दिया गया। इसके बावजूद क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा दहेज हत्या के मामले में नाम जोड़ने का भय दिखाकर रामप्रकाश तिवारी से पैसों की मांग की जा रही थी। इसकी शिकायत विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से की थी। इन आरोपों की गोपनीय जांच के बाद क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात नीरज व अजय को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं चालक अशोक को स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed