फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two communities clash over Barawafat procession, stone pelting

Sitapur News: बारावफात का जुलूस निकालने को लेकर भिड़े दो समुदाय, पथराव

Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two communities clash over Barawafat procession, stone pelting
सदरपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में बदले रूट से बारावफात का जुलूस निकालने को लेकर दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद के बीच पथराव होेने लगा। किसी तरह स्थिति संभली। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 25 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो के आधार पर पांच लोगों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बनवीरपुर गांव में गुरुवार को बदले हुए रूट से बारावफात का जुलूस निकाला जाने लगा। इस पर ग्रामीण विरोध जताने लगे। लोगों का कहना था कि आज तक गांव के अंदर से जुलूस नहीं निकाला गया है। मना करने पर जुलूस के साथ चल रहे कुछ लोग मारपीट पर आमादा हो गए। विवाद बढ़ने पर ग्रामीणाें पर पथराव शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

काफी देर बाद स्थिति संभली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस देर से पहुंची। इसके बाद घटना का वीडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। आननफानन पुलिस मौके पर पहुंची। गांव में अब शांति बनी हुई है। पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी चक्रेश मिश्रा ने बताया कि घटना का संज्ञान लेते हुए 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पांच उपद्रवियों बनवीर निवासी मोईन, रहीम, कादिर, समीउल्ला और आइतुउल्ला की पहचान कर ली गई है। पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वीडियो के आधार पर अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।


महंत बोले- हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, प्रशासन करे सख्त कार्रवाई
जानकारी मिलते ही शुक्रवार को महंत बजरंग मुनि मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित लोगों से मुलाकात कर पुलिस प्रशासन से कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन को सख्त कार्रवाई करनी ही होगी। महंत ने कहा कि जानबूझ कर समुदाय विशेष के लोगों ने यह कृत्य किया है ताकि दंगा फैलाया जा सके। यह कृत्य निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed