{"_id":"672cfb8b611c05acfa061e56","slug":"two-children-fell-ill-after-eating-expired-rusk-sitapur-news-c-102-1-slko1053-121599-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: एक्सपायर्ड रस्क खाने से दो बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: एक्सपायर्ड रस्क खाने से दो बच्चे बीमार
Thu, 07 Nov 2024 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
सांडा(सीतापुर)। सकरन थाना क्षेत्र में एक्सपायर्ड रस्क (टोस्ट) खाने से दो बच्चे बीमार हो गए। साथ ही गांव के कई लोगों को उल्टियां होने लगीं। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। शिकायत के बावजूद एफएसडीए की टीम जांच करने नहीं पहुंची।
सेमरा खुर्द चौराहे पर स्थित एक किराना स्टोर में एक साल पुराना एक कंपनी का एक्सपायर्ड ब्रेकरी प्रोडक्ट रस्क बेचा जा रहा है। इसकी बनने व खराब होने की तिथि को खुरच दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे इसे खाकर बीमार हो रहे हैं। गोपालापुर निवासी सरोज ने रस खरीदा।
खाने पर दुर्गंध आ रही थी। वहीं गांव के ही नवदीप ने भी इसका स्वाद लिया। खाने के बाद इन दोनों बच्चों की हालत बिगड़ गई। इन बच्चों को उल्टियां होने लगीं। अभिभावकों ने गांव में ही इलाज कराया। अब दोनों बच्चे स्वास्थ्य हैं। इसी तरह कई ग्रामीणों ने बताया कि रस पैकेट खोलने पर ही बदबू आती है।
विज्ञापन
एक बार इसका स्वाद लिया तो जी मचलाने लगा है। एक पैकेट पर निर्माण की तिथि नवंबर 2023 अंकित दिखाई दी। इस रस की बिक्री क्षेत्र में तेजी से चल रही है। इसका निर्माण महराजनगर बिसवां में किया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिसवां प्रभू चौधरी ने बताया कि आज हम जरूरी कार्य में व्यस्त हैं। जल्द ही मामले की जांच करेंगे।