{"_id":"6a109e8ad03f66911e0c696e","slug":"two-brothers-clash-over-tree-cutting-nine-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156524-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पेड़ काटने के विवाद में दो भाइयों में संघर्ष, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पेड़ काटने के विवाद में दो भाइयों में संघर्ष, नौ घायल
Fri, 22 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 22 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
नैमिषारण्य। पनरभू गांव में शुक्रवार को पेड़ काटने के विवाद में दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, इसमें कई लोग लहूलुहान हो गए। घटना में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है।
परनभू निवासी मुकेश का अपने भाई सतीश से पेड़ों को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को मुकेश व सतीश के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद शुरू हो गया। जल्द ही विवाद ने मारपीट का स्वरूप अपना लिया। इस घटना में एक पक्ष से मुकेश, करुणा शंकर, लालजी, उमाशंकर और मीना घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से सतीश, आकाश, सत्यप्रकाश और विकास को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से करुणा शंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)