{"_id":"64ef57ac8cd4d4b616017136","slug":"two-boys-drowned-in-the-river-the-body-of-one-was-found-sitapur-news-c-102-1-slko1055-2087-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो बालक नदी में डूबे, एक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो बालक नदी में डूबे, एक का शव मिला
Wed, 30 Aug 2023 08:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 08:22 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना क्षेत्र में बुधवार को नहाने गए दो बालक नदी में डूब गए। एक बालक का शव उतराता मिला। वहीं दूसरे बालक की तलाश में गोताखोरों ने नदी को खंगाला लेकिन सफलता नहीं मिली।
लक्ष्मणपुर निवासी जावेद (12) अपने गांव के ही शीबू (10) व अन्य बच्चों के साथ घर से कहीं घूमने निकला था। थोड़ी देर बाद उसके परिजनों को बच्चों ने सूचना दी कि जावेद और शीबू गांव से कुछ दूरी से निकली पिरई नदी में नहाने गए थे। पानी अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। जानकारी पाते ही पुलिस और परिजन दोनों मौके पर पहुंचे। परिजन पहुंचे तो नदी में जावेद का शव उतराता मिला।
वहीं शीबू का कोई पता नहीं चल सका है। जावेद के चाचा जाबिर ने बताया कि जावेद के पिता बिजनौर के एक विद्यालय में शिक्षक हैं। बुधवार को वह किसी काम से लखनऊ गए थे। परिजन शव लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि बालकों को तैरना नहीं आता था। पानी अधिक होने के कारण पिरई नदी में डूबने से एक की मौत हो गई। वहीं दूसरे की तलाश की जा रही है।