फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Two bikes collide; youth dies

Sitapur News: दो बाइक टकराईं, युवक की मौत

Fri, 26 Jun 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 26 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collide; youth dies
सीतापुर। बिसवां इलाके में सिधौली मार्ग स्थित बहरवा मोड़ पर शुक्रवार को दो बाइकें टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रामपुरकलां के राहयका गांव निवासी छत्रपाल (48) शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। बहरवा मोड़ पर सामने से आ रहे बिसवां निवासी ओमप्रकाश (49) की बाइक से छत्रपाल की बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
सीतापुर। मछरेहटा के खालूपुर निवासी गोकर्ण प्रसाद (70) शुक्रवार को ठेलिया पर सब्जी बेचने निकले थे। फिरोजपुर गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से गोकर्ण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिसकर्मियों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले बाइक सवार का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में महिला की जान गई
महमूदाबाद। इलाके में रेउसा मार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। रात करीब ढाई बजे आरक्षी कुलदीप कुमार गश्त कर रहे थे। वह बाबाकुटी से महमूदाबाद की ओर जा रहे थे। तभी महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर मछली मंडी से बिस्मिल्लाह शाह मजार के बीच हादसे में घायल महिला पड़ी दिखाई दी। आरक्षी ने महिला को महमूदाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। प्रयास जारी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed